फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: व्यापारी को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली, हालत नाजुक

Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से ननिहाल जाते समय व्यापारी को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। आननफानन उसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मौके से पिस्टल बरामद होने की बात कही जा रही है। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर गोली मारने का अरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालगंज नगर के मस्जिद के बगल रहने वाला उत्सव कौशल (22) ने घर में ही कपड़े की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह बाइक से जेंवई इलाके में स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। जेंवई पहुंचने से कुछ दूर पहले विकास नगर में उत्सव के पेट में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों के साथ ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उसे निजी वाहन से लाालगंज स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल से पिस्टल बरामद हुई है, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

व्यापारी के परिजनों का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा व सीओ रामसूरत सोनकर परिजनों से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालते रहे। घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें