फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक बोले : चिकित्सकों के खाली 45 पदों पर होगी संविदा भर्ती, आदर्श जिले के रूप में होगी बेल्हा की पहचान

Mon, 03 Apr 2023 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

विकास कार्यों की समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम ने अमर उजाला के सवाल पर कहा कि जिले में दवाओं और एक्सरे प्लेट की कोई कमी नहीं है। विटामिन, कैल्शियम सहित अन्य जरूरी दवाएं खरीदने के लिए सीएमओ को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : मेडिकल कॉलेज में नए भवन का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बेल्हा की पहचान अब आदर्श जिले के रूप में होगी। यहां अपराध अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। विकास कार्य तेजी पर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिले में डाॅक्टरों के खाली 45 पदों को संविदा पर भरने का आदेश दिया गया है।

 

विकास कार्यों की समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम ने अमर उजाला के सवाल पर कहा कि जिले में दवाओं और एक्सरे प्लेट की कोई कमी नहीं है। विटामिन, कैल्शियम सहित अन्य जरूरी दवाएं खरीदने के लिए सीएमओ को अधिकृत किया गया है। पूर्व में 20 प्रतिशत दवाएं स्थानीय स्तर पर खरीदने का अधिकार दिया गया था। जिसे बढ़ाकर अब 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

कहा कि शहर और गांव के अस्पतालों में दवाओं की कमी है तो सीएमओ अपने स्तर से बाहर से खरीद सकते हैं। अगर कोई डाॅक्टर सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा लिखता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि जिले में डाॅक्टरों के 337 पद सृजित हैं। वर्तमान में 292 पदों पर चिकित्सकों की तैनाती है। उन्होंने ओवरब्रिज, बाईपास, इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ सई नदी पर दो पुलों के निर्माण की बात कही। कहा कि एटीएल में फैक्टरी की स्थापना करके बेल्हा को लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें