फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
Tractor crushed child playing outside, died
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे बालक को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर तक बालक के शव को पुलिस कब्जे में नहीं ले सकी।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के गुलाम का पुरवा निवासी हिमांशु (8) पुत्र रंजीत शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उधर से ईंट लदा ट्रैक्टर गुजर रहा था। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक हिमांशु ट्रैक्टर की चपेट में आकर कुचल गया।
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख परिवार के लोग चीखते चिल्लाते दौड़े। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने दबोच लिया। आक्रोशित लोग उसकी पिटाई करने लगे। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बालक के शव को कब्जे में लेने से पुलिस को परिजनों व ग्रामीणों ने रोक दिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर परिजन माने। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें