फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराही धाम में बनेगा पर्यटन अतिथि गृह : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
रानीगंज के बाराही महोत्सव में आल्हा गाते कलाकार फौजदार सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां वाराही धाम में पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए यहां पर्यटन अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा और प्रतापगढ़ के विकास के लिए प्रदेश सरकार का खजाना खुला है। उपमुख्यमंत्री के दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन करने के साथ ही दो दिवसीय वाराही महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि वाराही धाम 51 शक्तिपीठों में से एक है। धार्मिक दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण है। सरकारें आईं और गईं। कभी जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य विकास है। चाहे वह तीर्थस्थल या फिर शैक्षिक स्थल। मेरी जन्मभूमि कौशाम्बी और कर्मभूमि प्रयागराज है, लेकिन विकास में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि वाराही धाम में आने वाली सडक़ चौड़ी कराई जाएगी।
इसके लिए जल्द ही इस्टीमेट मांगा जाएगा। यहां पर्यटन अतिथि गृह का भी निर्माण कराया जाएगा। सरकार दुख नहीं सुख पहुंचाने के लिए है। केंद्र में भाजपा की सरकार से पहले के लोग कहते थे कि हम दिल्ली से एक रुपये भेजते हैं तो लोगों तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। अब एक रुपये भेजें या एक लाख सब सीधे व्यक्ति के खाते में पहुंचता है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश की सरकार आवास, बिजली, गैस के साथ गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की व्यवस्था आयुष्मान भारत के तहत कर रही हैं। मोदी सरकार देश में एक और बड़ा काम करने जा रही है। 2024 तक देश से घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। यह गरीबों की योजनाएं खा रहे हैं। भाजपा सरकार में देश की सेना का भी मनोबल बढ़ा है। अब गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है।
सदर, पट्टी, रानीगंज हो गया, अब रामपुर खास और कुंडा जाएंगे
डिप्टी सीएम ने अपने प्रतापगढ़ के दौरों का जिक्र मजाकिया अंदाज मेें किया। उन्होंने कहा कि सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी और रानीगंज में मैं जा चुका हूं। अब रामपुर खास और कुंडा जाने की बारी है। वहां भी जाएंगे।
मोदीजी तो यूपी वाले हैं
डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे पता चला है कि इस कार्यक्रम में कुछ लोग बड़ौदा गुजरात से हैं। कह रहे हैं मोदीजी के प्रदेश से आए हैं, लेकिन मोदीजी तो अब यूपी वाले हैं। फिर उन्होंने कहा कि मोदीजी 130 करोड़ भारतीयों के हैं।
वहीं बनेगा मंदिर जहां जन्म लिए थे रामलला
डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी की दूसरी पारी शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए विदा हो गए। अब कोर्ट का फैसला आ गया है। राममंदिर वहीं बनेगा जहां रामलला जन्म लिए थे।
फिसली जुबान, कहा राजकुमार ने सीट जीतकर डाली भाजपा के खाते में
अपने भाषण के दौरान डिप्टी सीएम ने सदर के अपना दल एस से विधायक राजकुमार पाल को भाजपा का बता दिया। संबोधन के दौरान सदर विधायक का नाम लेते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इन्होंने हाल ही में सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल दी।
नाम धीरज है, लेकिन काम के लिए धीरज नहीं
अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रानीगंज विधायक धीरज ओझा पर भी चुटकी ली। कहा कि इनका नाम धीरज है, लेकिन काम में जरा भी धीरज नहीं है। यह चढक़र अपना काम करवा लेते हैं। पहले इस विधानसभा से एक मंत्री थे। उनके काम के मुकाबले धीरज ने ढाई साल के अंदर चार गुना ज्यादा विकास कार्य करके दिखाया है। डिप्टी सीएम ने विधायक के कहने पर ही वाराही धाम में डाक बंगला और सडक़ों के चौड़ीकरण की घोषणा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष को भाषण देने से रोका
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कहीं और जाना था। इसके चक्कर में वह जल्दबाजी में थे। विधायक धीरज ओझा के भाषण के बाद संचालक ने भाजपा जिलाध्यक्ष को संबोधन करने के लिए बुलाया। इस पर डिप्टी सीएम खड़े हो गए और उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को भाषण देने से रोक दिया। बाद में अपने संबोधन के दौरान उनका नाम लेते हुए कहा कि इन्हें भी बोलना था, लेकिन मैंने रोक दिया।

रानीगंज के बाराही महोत्सव में मयूर नृत्य करते कलाकार।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के चौहरजन धाम में आयोजित बाराही महोत्सव में मां बाराही देवी महात्म्य पुस्तिका का विमोचन- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के चौहरजन धाम में आयोजित बाराही महोत्सव में उमड़ी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित चौहरजन धाम में बाराही महोत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन करते डिप्टी सीएम ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें