फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नियम तोड़ने में अव्वल, तीन माह में 14 हजार के कटे चालान

Wed, 12 Apr 2023 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उप संभागीय विभाग का 85.37 लाख का चालान कोर्ट में पड़ा है लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने में बेल्हा के लोग अव्वल हैं। चाहें वह ओवरलोडिंग हो, बिना परमिट के वाहन का संचालन करना हो या फिर अन्य कोई ट्रैफिक नियम, इनकी अनदेखी जमकर होती है। तीन माह के भीतर उप संभागीय और यातायात विभाग की कार्रवाई में 14,121 हजार से अधिक लोगों के चालान काटे गए।
उप संभागीय परिवहन के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से लेकर मार्च 2023 तक कुल 3175 वाहनों का चालान किया गया है। जिसमे सबसे अधिक कार्मिशयल वाहन शामिल हैं। इनमे ओवरलोड ट्रक, मैजिक, मिनी ट्रक, बस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात विभाग की ओर से जनवरी माह में 3523, फरवरी माह में 3308 और मार्च माह में 4115 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें से 536 वाहनों का दोबारा चालान काटा गया है। इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट के बाइक से फर्राटा भरने वाले बाइक सवार शामिल हैं। बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वालों पर भी यातायात विभाग ने शिकंजा कसा है।
लोग चालान कटने के बाद न तो सुधरते हैं न ही चालान की धनराशि जमा करते हैं। इसकी वजह से उप संभागीय विभाग का करीब 85.37 लाख का चालान कोर्ट में लंबित पड़ा है।
विज्ञापन


वर्जन -
प्रवर्तन टीम की ओर से नियमों का उल्लंघन करने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में प्रतिबंध के बाद भी ओवरलोड वाहनों के अलावा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते हैं। ऐसे में लोगों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें