मौसम के उतार-चढ़ाव का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। इसका असर उनकी कीमतों पर भी दिखना शुरू हो गया है। कई सब्जियों के भाव 10 दिन में दोगुने हो गए हैं। टमाटर और लाल हो गया है। जबकि अदरक और प्यास कीमतें रसोई का बजट बिगाड़ रही हैं।
शिमला मिर्च, लहसुन, करैला व हरी मिर्च की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। महुली मंडी के व्यापारी मुकेश सरोज ने बताया कि खराब मौसम के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है। माल भाड़ा भी इसकी एक वजह है। ग्राहक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सब्जियों बजट बिगाड़ रही है। फुटकार व्यापारी नकुल वर्मा ने बताया कि सभी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। आवक बढ़ेगी तो ही दाम कम होंगे।
इनसेट-
हरी सब्जियां 10 दिन पहले -आज के दाम
टमाटर 30 रुपये 60 रुपये प्रति किग्रा
अदरक80 रुपये 160 रुपये प्रति किग्रा
हरी मिर्च 60 रुपये - 80 रुपये प्रति किग्रा
प्याज -20 रुपये -30 रुपये प्रति किग्रा
लहसुन 150 रुपये 240 रुपये प्रति किग्रा
करेला25 रुपये -60 रुपये प्रति किग्रा
हरी धनिया-100 रुपये 150 रुपये प्रति किग्रा
शिमला मिर्च 80 रुपये -120 रुपये प्रति किग्रा
बैगन-30 रुपये -60 रुपये प्रति किग्रा
नोट- सब्जियों के दाम स्थानीय दुकानदार के अनुसार