फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा तहसील के मलाका रजाकपुर के समीप बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में ननिहाल आए युवक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

महेशगंज के बाबा का पुरवा गांव निवासी बेटा प्रिंस कश्यप (18) अपनी मां के साथ पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई रहता था। बीते छह अप्रैल को वह हथिगवां थाना क्षेत्र के मलाका रजाकपुर निवासी राम प्रसाद कश्यप के घर ननिहाल आया था। मामा महरानीदीन के बेटे अंकित कश्यप के साथ प्रिंस बृहस्पतिवार को बाइक से लालगोपालगंज बाजार गया था।
मलाका रजाकपुर के समीप घर लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में मौके पर ही प्रिंस की मौत हो गई। अंकित घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर प्रिंस की मां माधुरी देवी दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गईं। हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां के आने पर ही शव का पोस्टमार्टम होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें