फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मिलेगा प्रवेश पत्र, मंगलवार से होगी परीक्षा

विज्ञापन
Today will be the admit card, exam will be conducted from Tuesday
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कॉलेज में शनिवार को प्रवेशपत्र नहीं मिलने से निराश होकर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को रविवार की सुबह दस से दो बजे के बीच वितरित किया जाएगा। इधर, शनिवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मगर कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं होने से शनिवार को प्रवेश पत्र का वितरण नहीं किया जा सका। शहर के एमडीपीजी कालेज में शनिवार को प्रवेश पत्र के लिए बुलाया गया था, मगर प्रवेश पत्र डाउन लोड नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को निराश होना पड़ा। इससे दोपहर तक कालेज परिसर में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा रही। इधर कालेज प्रशासन ने रविवार को प्रवेश पत्र वितरित करने का फैसला लिया है। कालेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि रविवार को सुबह ग्यारह से दो बजे तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी के परीक्षार्थियों को मुख्य परिसर में और बीकॉम के परीक्षार्थियों को जोगापुर परिसर में वितरित किया जाएगा।
दो मार्च को होगी मौखिक परीक्षा
सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज के बीएससी गणित प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा दो मार्च को बद्री नारायण सिंह स्नातकोत्तर डिग्री कालेज में होगी। यह जानकारी पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें