फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कचहरी के हर रास्ते पर तैनात होगी फोर्स

Thu, 26 Feb 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सूबे के कई जिला न्यायालय परिसर के भीतर हो रही अपराधिक घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कचहरी जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है। जो भी संदिग्ध दिखे उससे पूछताछ भी होगी। जांच पड़ताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जनपदों में हाल ही में कचहरी परिसर के अंदर हुई हत्याओं के मद्देनजर बुधवार की देर रात को एसपी बलिकरन सिंह यादव ने कचहरी परिसर का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि कचहरी के अंदर घुसने के जितने भी गेट है वहां पर पुलिस बल की तैनाती की जाए। अपराधी प्रवृत्ति के लोग अगर मिलते हैं तो फौरन हिरासत में लिया जाए। उन्होंने गुरुवार को सभी गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है। एसपी ने साफ कहाकि पुलिस की जांच पड़ताल आमजन के रास्ते की बाधा न बनने पाए इसका भी ध्यान रखा जाए।

सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बुधवार को कोहंड़ौर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर, स्टोर व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। एसओ राजकिशोर को थाने में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें