फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ, विजिलेंस की निगरानी में आज होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
भुपियामऊ स्थित जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान में टीईटी परीक्षा की तैयारी में जुटे कर्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बुधवार को जिले के 32 केंद्रों पर होगी। नकलमाफियाओं और साल्वरों पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ और विजिलेंस की टीम कैंप कर रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के माध्यमिक स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में प्राइमरी स्तर में 17,383 और दूसरी पाली मिडिल स्तर पर 8,242 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के 32 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासनिक विभाग से एक-एक पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। जबकि शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों को नकल माफियाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
मंगलवार की शाम एसटीएफ और विजिलेंस की टीम के दस्तक देने की खबर है। पुलिसकर्मी कापी-किताब और फोटो स्टेट की दुकानों के इर्द-गिर्द मंडराते रहे। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें