फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनावः आज होगा नामांकन

Tue, 20 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज किया जा सकेगा। उधर जिला प्रशासन ने तीन प्रधान व बीडीसी सदस्य के साथ ही 106 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव के लिए आठ जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन

गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह ने बताया कि कुंडा विकासखंड के सहाबपुर, पहाड़पुर बनोही, आसपुर देवसरा विकासखंड के मझगवां में प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके अलावा बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के पिपरी खालसा व गोलापुर और लालगंज विकासखंड के उधरनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा गौरा, कुंडा, सदर, लालगंज, रामपुर संग्रामगढ़, संडवाचंद्रिका, कालाकांकर, बिहार, सांगीपुर, मानधाता व बाबागंज विकासखंड में 106 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होगा। 21 सितंबर को नामांकन और 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 सितंबर को नाम वापसी व प्रतीक आवंटन होगा। 30 सितंबर को ग्राम स्थित मतदान केंद्र पर मतदान होगा।

मतगणना 4 अक्तूबर को सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाकों में कराई जाएगी। सकुशल चुनाव कराने के लिए परियोजना निदेशक अरविंद सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा, एआरटीओ एसके यादव, जिला पूर्ति अधिकारी एके सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार जनार्दन प्रसाद यादव व एसओसी बीडी पांडेय को अलग-अलग मतदान से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस करेगी निगरानीमतदान से लेकर मतगणना तक के कार्य के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष को सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों ने दिया है। मतदान के दिन भारी पुलिस मतदान केंद्र पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें