फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी सब्जियां कहीं बिगाड़ न दें सेहत

Tue, 20 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
हरी सब्जियों की आवक कम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानों पर सजी हरी, सामान्य आकार से बड़ी और खूबसूरत दिखने वाली सब्जियों को लेकर जरा सतर्क हो जाएं। दरअसल, ये हाईब्रिड सब्जियां हैं जिन्हें अधिक मुनाफे के लिए इन दिनों धड़ल्ले से उगाया जा रहा है। अधिक उत्पादन के चक्कर में इनमें खतरनाक रसायनों के साथ इंजेक्शन का भी प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिक मात्रा में सब्जियों की पैदावार के लालच में कुछ लोग जानवरों के इस्तेमाल में आने वाली दवा आक्सीटोसिन तक का इस्तेमाल करने से नहीं चूक रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जैविक खाद के बजाए रासायनिक तत्वों के बल पर उगाई जाने वाली इन हरी सब्जियों के सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इससे कैंसर, पाचन और हृदयरोग जैसी घातक बीमारियां  हो सकती हैं।

दुकानों पर ताजी, हरी लौकी, तोरई, कद्दू, नेनुआ, बैगन, शिमला मिर्च आदि सब्जियां सब्जियां बेमौसम में भी खूब उगाई जा रही हैं। हाइब्रिड बीज के साथ बाजारों में तमाम ऐसी दवाएं और इंजेक्शन आ गए हैं जिसके इस्तेमाल से इस तरह की सब्जियों का उत्पादन समय से काफी पहले हो जाता है। सामान्य के मुकाबले ये सब्जियां काफी बड़ी और देखने में भी अच्छी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें