फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद लेखाकार को विदाई देने उमड़े कर्मचारी

Sat, 08 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विकास भवन में कार्यरत जनपद लेखाकार अनन्तराम के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को अफीम कोठी में हुए विदाई समारोह में कर्मचारी उमड़ पड़े। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में लोगों ने अपने बीते हुए पल को याद किया।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास लेखा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित  विदाई कार्यक्रम में जनपद लेखाकार अनन्त राम को भावभीनी विदाई दी गई। लेखा कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जनपद लेखाकार को विनम्रता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। संघ के अध्यक्ष श्रीनारायण मिश्र और महामंत्री ने अनन्तराम को उपहार और स्मृति चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी।  प्रभारी सीडीओ रमाकांत तिवारी ने सेवानिवृत्त लेखाकार के  कार्यों की सराहना करते हुए निष्ठावान कर्मचारी बताया। इस मौके  पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, बृजमोहन रावत, शिव मोहन पांडेय, छोटेलाल पटेल और मो. शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें