फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल एकेडमी और आनंदवन के बीच खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को राइजिंग स्टार कप अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल मैच गोमती ग्लोबल एकेडमी व मालती इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल आनंदवन व बीएसएस एकेडमी के बीच हुआ। गोमती ग्लोबल और आनंदवन ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। मैच का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने किया।
पहले सेमीफाइनल में गोमती ग्लोबल एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। वर्धमान ने 85, और वेदांश ने 55 रन बनाए। मालती इंटर कॉलेज के यदुवीर व आकाश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में मालती इंटर कॉलेज की टीम महज 13 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। टीम के सुमित ने 33 और आशु ने 15 रन बनाए। गोमती ग्लोबल एकेडमी की तरफ से दिव्यांश ने चार और शुभम ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग कुणाल एवं आदर्श दुबे ने की।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आनंदवन इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 103 रन बनाए। अनिल ने 32 और दीपू ने 18 रन का योगदान दिया। बीएसएस एकेडमी के शरीफ ने चार और शोएब ने दो विकेट लिए।
जवाब में बीएसएस एकेडमी 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी। आनंदवन इंटर कॉलेज की ओर से अनुभव व आदर्श ने दो-दो विकेट लिए। मैच के अंपायरिंग शिवम और मनीष ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें