झाड़फूंक कराने के दौरान हुई थी साजिद से मुलाकात
बच्चों को झाड़-फूंक कराने ले जाने के दौरान उसकी मुलाकात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडऱपुर रामपुर बावली निवासी साजिद से हुई। उसने उसे पति की हरकतों के बारे में बताया। बाद में उसने पति को रास्ते से हटाने की बात कही। साजिद ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी शिव कुमार सरोज निवासी चोप सिंह का पुरवा थाना लालगंज को भी साथ ले लिया। बीते आठ मार्च की शाम दोनों अपनी बाइक से राकेश के गांव के पास पहुंचे और फोन पर उसे अपने पास बुलाया।
राकेश के पहुंचने पर बातचीत के दौरान ही खेत में लगी बल्ली उखाड़कर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी हिसामपुर के पास चुभकी मोड़ पर खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।