जगेशरगंज बाजार में अपराजिता के बैनर तले आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का इलाज करते ?
- फोटो : PRATAPGARH
महिलाओं को माहवारी में संक्रमण से बचाव के दिए टिप्स
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत बुधवार को जगेशरगंज बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, किशोरियों के साथ बुजुर्गों की सेहत की जांच की गई।
जगेशरगंज बाजार में बुधवार सुबह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवंतिका पांडेय और जनरल फिजीशियन अजय कुमार सिंह ने लोगों के सेहत की जांच की। बदल रहे मौसम में बचकर रहने की सलाह देते हुए सर्दी, जुकाम और बुखार की दवा मुफ्त वितरित की। महिलाओं को साथ युवतियों और किशोरियों को माहवारी के दौरान संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर अवंतिका ने मुफ्त सेनेटरी नैपकिन वितरित किया। इस मौके पर अनिल सिंह, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, रेखा देवी, सुलेखा, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।