फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की भिड़ंत में टाइल्स मिस्त्री की मौत, एक गंभीर

Tue, 25 Jul 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर की घटना, खबर मिलने पर घर में कोहराम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीरापुर। फतनपुर के जगतपुर मोड़ के करीब दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में आशापुर निवासी टाइल्स मिस्त्री संतोष सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी संतोष सिंह आजमगढ़ जनपद में टाइल्स फिटिंग का काम करता है। सोमवार की शाम वह अपने एक साथी को कैलीडीह गांव छोड़कर घर जा रहा था। तभी जगतपुर गांव के करीब संतोष सिंह की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें संतोष व दूसरी बाइक सवार जगतपुर निवासी राम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी गौरा भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज भेजा गया। रास्ते में ही संतोष की मौत हो गई। मृतक संतोष सिंह दो भाइयों मे बड़ा था। उसकी मौत से बेटी सृष्टि, बेटे प्रिंस व रौनक के सिर से पिता का साया छिन गया। पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें