फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बसहीपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद पटेल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



द्वारिका 15 दिन से अपने ससुराल हथिगवां थाना क्षेत्र के बेनी का पुरवा भुलसा सुवनारी में रहकर मजदूरी करता था। वह सोमवार की शाम अपने घर वापस आने के लिए बाइक से निकला था। तभी बिसहिया चौराहा पर फूलमती मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। इसमें द्वारिका गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में इससे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आरती का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियां तनु (7), लाडो (1) व बेटा आदित्य है। संवाद
विज्ञापन




-



कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत



कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के गुलाम का पुरवा गांव निवासी संपतिया पटेल अपने घर में अकेले रहती थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार को वह गांव में मौजूद कुएं पर गई और पैर फिसलने से उसी में गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। जब तक पुलिस पहुंची वृद्धा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। मृतका के तीन बेटे सज्जन पटेल, सुरेश पटेल, राम नरेश पटेल हैं, जो प्रयागराज में प्राइवेट नौकरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें