फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बगैर लाइसेंस वाले तीन अस्पतालों में लगेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बगैर लाइसेंस संचालित तीन नर्सिंग होम में जल्द ही पुलिस का ताला लग जाएगा। ताला खोलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करेगी। डिप्टी सीएमओ ने तीनों अस्पतालों का नाम नजदीकी पुलिस स्टेशन पर भेज दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली के सदर मोड़ स्थित साई मंथन हॉस्पिटल, ढकवा रोड पट्टी स्थित न्यू साई मंथन हॉस्पिटल और ढकवा स्थित कृष्णावती हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। इन अस्पताल संचालकों ने सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस लेना उचित नहीं समझ रहे हैं।
मरीजों को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। इनके यहां प्रशिक्षित से ज्यादा अप्रशिक्षित चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डिप्टी सीएमओ ने नगर कोतवाली, आसपुर देवसरा और पट्टी कोतवाली में पत्र भेजकर तीनों अस्पतालों को सील करने को कहा है।
विज्ञापन

सील को यदि तोड़कर मरीजों का इलाज किया जाए तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसओ को पत्र लिखा है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि सभी अस्पतालों की पड़ताल होगी। जिनके पास लाइसेंस नहीं मिलेगा उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें