फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 20 Apr 2026 01:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के लिए तालाब में गए तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
कंधई में तीन भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले।

कंजास गांव निवासी विजय बहादुर यादव के चार बच्चे थे, जिसमें से सबसे बड़ी बेटी रानी (12), बेटा मोहित (8) और रोहित (5) वर्ष और सबसे छोटा बेटा  आठ  माह का है, जो की मां की गोंद में है। रानी, मोहित और रोहित यह तीनों घर के बाहर बने तालाब में स्नान करने गए थे। तीनों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे बच्चे

2 of 5
बच्चों के अस्पताल पहुंचने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
पिता विजय बहादुर लकवाग्रस्त हैं, जो गांव में ही भिक्षा मांग कर बच्चों का वह अपना भरण पोषण करते हैं। मां मजदूरी करती है। घटना के समय मां घर के अंदर बच्चों के लिए भोजन बना रही थी। आर्थिक कमजोरी के कारण विजय बहादुर तीनों बच्चों का नाम कंजास प्राथमिक विद्यालय में लिखवाया था, लेकिन बच्चे स्कूल नहीं जाते थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पहुंचकर लिया जायजा

3 of 5
पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। - फोटो : संवाद।
सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने कंजासा गांव पहुंचकर घटनस्थल का जायजा लिया। परिजनों से बातचीत की। 

तीन बच्चों की मौत के बाद बिलखती रही मां

4 of 5
तीन बच्चों की मौत के बाद बिलखती मां। - फोटो : संवाद।
कंजासा गांव में तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत के बाद मां सबसे छोटे बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही। उसने अधिकारियों से रो-रोकर बात  बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की स्थित है काफी दयनीय

5 of 5
परिवार की हालत काफी दयनीय है। - फोटो : संवाद।
कंजासा गांव में तीन बच्चों को खोने वाले दंपती की माली हालत काफी दयनीय है। ग्रामीणों के अनुसार घरों में काम करने के बाद और भिक्षा मांगकर बच्चों का  भरण पोषण किया जाता था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें