फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : लखनऊ से विश्वनाथगंज तक पुलिस की तीन टीमों ने खंगाले 77 सीसीटीवी, नही लगा कोई सुराग

Mon, 04 Nov 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के भौली निवासी मोहम्मद जफर लखनऊ में कैब चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। 31 अक्तूबर की रात 11 बजे तीन बदमाशों ने प्रतापगढ़ के लिए कार ऑफलाइन बुक की।
विज्ञापन
मोहम्मद जफर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के कैब चालक जफर की हत्या कर कार और मोबाइल लूटने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली हैं। लखनऊ से विश्वनाथगंज के बीच पुलिस टीम 77 सीसीटीवी खंगाल चुकी है। एएसपी पूर्वी ने रविवार की शाम कोहड़ौर बाजार में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर छानबीन करते रहे।

विज्ञापन


अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के भौली निवासी मोहम्मद जफर लखनऊ में कैब चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। 31 अक्तूबर की रात 11 बजे तीन बदमाशों ने प्रतापगढ़ के लिए कार ऑफलाइन बुक की। शुक्रवार को उसका शव देहात कोतवाली के सरायसागर में झाड़ियों के बीच मिला। सक्रिय हुई पुलिस ने शिनाख्त के बाद बदमाशों की तलाश व लूटी गई कार और मोबाइल बरामद करने के लिए लखनऊ पहुंची।

स्वाट व भुपियामऊ चौकी प्रभारी वरुण सिंह लखनऊ से लेकर विश्वनाथगंज तक 77 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चारबाग से चलने के बाद 20 किमी दूर पेट्रोल पंप पर रुकी कार में सीएनजी भराया। रात करीब एक बजे जफर का मोबाइल बंद हो गया। सुल्तानपुर के आसपास उसकी हत्या कर बदमाशों ने कार कब्जे में ले ली। पुलिस की तीन टीमों की तमाम कोशिशों के बाद भी घटना में शामिल बदमाशों व लूटी गई कार को सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


घटनास्थल से कार फिर कोहड़ौर की ओर लौटी लेकिन वहां से आगे नजर नहीं आ रही। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि पड़ोसी जनपद के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। तकनीकी साक्ष्यों के जरिए बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि अभी मृतक चालक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी। उसकी गला कसकर हत्या की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें