फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गैर जिले के लिए तीन थानेदार कार्यमुक्त, कई का प्रभार बदला

Sat, 13 Jan 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को गैरजनपद स्थानांतरित तीन थानाध्यक्षों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाध्यक्ष रहे सुधीर कुमार को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, बाघराय थानाध्यक्ष संजय पांडेय, कोहड़ौर थानाध्यक्ष रेखा देवी को फतेहपुर के लिए कार्यमुक्त किया गया।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक कुमार को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, जेठवारा के चर्चित थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही को फतनपुर, वहां के एसओ धर्मेंद्र सिंह को जेठवारा की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर के एसओ निकेत भारद्वाज को बाघराय, लीलापुर में तैनात दरोगा धीरेंद्र ठाकुर को नवाबगंज, महिला उपनिरीक्षक प्रीति कटियार को थानाध्यक्ष कोहड़ौर, लीलापुर में तैनात एसएसआई राधेबाबू को उदयपुर का थानाध्यक्ष बनाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें