फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से जंग जीतकर घर लौटे तीन लोग

विज्ञापन
corona test
विज्ञापन
इलाके के तीन लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट आए हैं। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों का हौसला बढ़ा है। इसके साथ ही लोगों में बीमारी से लड़ने की ताकत भी बढ़ी है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई गंाव में एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। वह अपने परिजनों के साथ मुंबई से लौटी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई।
इस पर उसे गुरुवार की रात में डिस्चार्ज कर गांव भेज दिया गया। उधर, हथिगवां के बिहरिया गांव निवासी एक 11 वर्षीय बच्ची की भी दोन बार जांच निगेटिव आई। इसके चलते उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मानिकपुर के मिरगढ़वा से एक संदिग्ध युवक को भेजा गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी भी जांच रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आई है। इसके चलते उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इन तीनों के कोरोना पर विजय पाने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें