फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोर की हत्या के मामले में महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के कोनी में बुधवार को पड़ोसी परिवार के हमले से घायल किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को ढेलहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी, फावड़ा, कुदाल व बेंत बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोनी निवासी पृथ्वीपाल का आरोप है कि बुधवार को पड़ोसी परिवार ने जमीन के विवाद में उनके परिजनों पर हमला किया था। मारपीट में घायल 14 वर्षीय प्रवेश की एसआरएन प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
घायल पत्नी परमीला देवी, बेटे इंद्रेश व बेटी प्रतिभा का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को सोनू उर्फ सूबेदार वर्मा, रोहित वर्मा व हीरावती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट की गई थी। बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा से घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया है।
विज्ञापन



वर्जन-
चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें