चार वीडीओ पर भी गिर सकती है निलंबन की गाज
विकासखंड लक्ष्मणपुर के ग्राम पंचायत रामपुर कल्हवारी के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) अभिषेक यादव ने केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की धनराशि 10.77 लाख, विकासखंड आसपुर देवसरा के ग्राम पंचायत चिलावां के वीडीओ आनंद भूषण ने 13.52 लाख और विकासखंड बाबागंज के ग्राम पंचायत विधासिन के वीडीओ अभय प्रताप राजदान ने 3.48 लाख रुपये धनराशि खर्च नहीं की है। वही, विकासखंड मानधाता के ग्राम पंचायत सराय सुजान के वीडीओ हरीश पांडेय ने 2.96 लाख रुपये खर्च नहीं किया है। धनराशि खर्च न होने पर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बावजूद इसके कर्मचारियों ने जवाब देना उचित नहीं समझा। डीपीआरओ ने डीडीओ को पत्र लिखकर दोषी वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।