फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के परिवार के तीन और सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
Three more members of cabinet minister's family report positive - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के परिवार के तीन और सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जिला अस्पताल स्थित एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बेलखरनाथधाम ब्लाक के करनपुर खूझी गांव का एक युवक भी संक्रमित निकला है। वह कुछ दिनों पहले मुंबई के धारावी से आया था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लखनऊ में परिवार के पांच और सदस्य कोरोना सकं्रमित मिले थे। मंत्री कुछ दिनों पहले प्रतापगढ़ भी आए थे।
इस पर एहतियात स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों और करीबियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। मंगलवार रात परिवार के तीन और सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। तीनेां को जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्री के करीबियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, बेलखरनाथ के करनपुर खूजी गांव का एक परिवार तीन सप्ताह पूर्व धारावी से आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में परिवार का एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है। उसे एसआरएन प्रयागराज भेजा गया है।
उधर, संग्रामगढ़ में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की अफवाह दिनभर उड़ती रही, हालांकि सीएमओ इसके बारे में जानकारी न होने की बात कहते रहे।
मंत्री के आवास से 250 मीटर का एरिया होगा सील
काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 250 मीटर के दायरे को प्रशासन सील करेगा। सीएमओ ने इस इलाके को हॉटस्पाट बनाने के लिए जिलाधिकारी से संस्तुति की है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
करनपुर खूजी, गुमान सिंह का पुरवा और तुलसीपुर के लोगों की हुई सैंपलिंग
महामारी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करनपुर खूझी, गुमान सिंह का पुरवा और तुलसीपुर में पहुंचकर सैंपल लिया। 220 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
बगैर पीपीई किट के मरीज को ले गए एंबुलेंस चालक
करनपुर खूझी में मिले कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल भेजते समय लापरवाही बरती। 108 एंबुलेंस के चालक को मरीज के साथ बगैर पीपीई किट के ही भेज दिया गया। वह मरीज को गांव से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
तुलसीपुर की कोरोना संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म
जांच में निगेटिव निकला नवजात, चिकित्सकों ने भेज दिया घर
रानीगंज के तुलसीपुर गांव की कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने मंगलवार रात एसआरएन में नवजात को जन्म दिया। चिकित्सकों ने नवजात का सैंपल लेकर जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
रानीगंज के तुलसीपुर गांव की एक कोरोना संक्रमित महिला गर्भवती थी। उसका प्रसव का समय करीब आ गया था। जांच और इलाज कराने के लिए वह जिला महिला अस्पताल आई थी। जिला महिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसका सैंपल लेकर कोराना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे एसआरएन भेजा गया था। मंगलवार रात उसने नवजात को जन्म दिया। चिकित्सकों ने नवजात की कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया। प्रसूता का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें