फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छह माह तक करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक छह माह पहले गुजरात भगा ले गया। वहां किराए के मकान में रख़कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवती को एक युवक को अस्सी हजार में बेचने का सौदा भी कर लिया। इसकी भनक लगते ही युवती भाग निकली, लेकिन आरोपी युवक ने एक घंटे बाद ही गुजरात के राजकोट से उसे दबोच लिया। वहां से दो माह पूर्व प्रतापगढ़ ले आया और यहां भी किराए के मकान में दो माह तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसे अपने घर ले आकर रखा। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे आरोपी युवक व उसकी मां ने गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विवाद में पिता को पीटा, रिपोर्ट
क्षेत्र के सराय महेश गांव में लोन अदा करने के विवाद को लेकर बेटे ने बाप की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सराय महेश निवासी जंगबहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह लोन अदा करने के विवाद को लेकर गालीगलौज करते हुए बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे नरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेत का मेड़ काटने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के बेसार में खेत का मेड़ काटने का विरोध करने पर पड़ोसी ने गालीगलौज करते हुए युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। बेसार निवासी श्यामशंकर वर्मा ने बताया कि गांव का एक युवक मंगलवार सुबह उसके खेत का मेड़ काट रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें