फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन मिमी हुई बारिश, 2.7 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण अंचल में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। बीते तीन दिनों में जिले में 50 मिमी बारिश होने से खेत और तालाब जलमग्न हो गए हैं। वहीं शहरी के विस्तारित क्षेत्र में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। जिले में तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को शहरी क्षेत्र के साथ ही कुंडा तहसील और मानधाता ब्लॉक में बारिश हुई। बारिश से तापमान में कमी आने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। शहरी क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ, देवकली व विवेकनगर में सड़कों पर जलभराव हो गया। बुधवार के सापेक्ष अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सनई अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश के आसार है। कुछ जगहों बिजली गिरने की आशंका है। लोगों से सतर्क रहने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें