फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामद

विज्ञापन
नवाबगंज थाने में पकड़े गए बाइक चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। उनके पास से दो अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश बाइक चोरी कर बेचने का काम करते थे। नवाबगंज पुलिस को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ तीन युवक वाजिदपुर मेन रोड की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर स्वॉट टीम और नवाबगंज पुलिस ने कोराली रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद तीन लोग बाइक से आते दिखे। पुलिस को देखने के बाद एक युवक बाइक छोड़कर भाग निकला, जबकि दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी पहचान राजेंद्र कुमार मौर्य निवासी ब्रहमौली और राहुल निवासी छिदौंरा के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान राहुल के पास से एक तमंचा व छह कारतूस मिले। मौके पर मिली तीन बाइक भी चोरी की निकली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी की एक बाइक छिंदौरा गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के घर में बाइक बेची गई है। इस पर पुलिस ने वहां से भी चोरी की बाइक राजेंद्र को हिरासत में ले लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें