फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन मजदूरों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना हाईवे के निर्माण में लगे तीन मजदूरों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह (36), जमौरा गांव निवासी देव सिंह (46), शिव कुमार (36) अंतू थाना क्षेत्र के बंडा में स्थित सड़क निर्माण के प्लांट में मजदूरी करते थे। बुधवार आधी रात को प्लांट के तीन मजदूर कमरे पर पैदल जा रहे थे। प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।
अंतू पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में मजदूर देवेंद्र सिंह की मौत हो गई। दो घायलों को इलाज के लिए एसआरएस प्रयागराज रेफर कर दिया।
सूचना पर मृतक के परिजन भी बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
देवेंद्र के शव को लेकर परिवार के लोग घर चले गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोग घायल हुए थे। इसमें एक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें