फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर अमेठी के सराफ से तीन किलो चांदी और नाै लाख नकदी की लूट

Sat, 07 Feb 2026 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने अमेठी के कार सवार सराफ से तीन किलो चांदी और नौ लाख रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने अमेठी के कार सवार सराफ से तीन किलो चांदी और नौ लाख रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर पीड़ित से पूछताछ कर रहे हैं। घटना की छानबीन के लिए एसओजी को लगाया गया है।

विज्ञापन


अमेठी जनपद के रामगंज बाजार निवासी रितेश मौर्या सराफ का काम करते हैं। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विकास सोनी के साथ कार से प्रयागराज जेवरात खरीदने गए थे। खरीदारी कर वह देर शाम घर के लिए निकले। रितेश के अनुसार देल्हूपुर थाना के गजेहड़ा जंगल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कार का शीशा खोलते ही बदमाशों ने धमकाकर तीन किलो चांदी और नौ लाख से भरा बैग लेकर भाग निकले।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राधे बाबू घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में रानीगंज क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गए। सूचना पर एसपी दीपक भूकर ने जायजा लिया। इसके उपरांत पीड़ित व्यापारी से पूछताछ करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अभी आभूषण कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की खोज भी की जा रही है।
विज्ञापन


मऊआइमा से की रेकी

पुलिस सूत्रों की मुताबिक सराफ लूट की रेकी मऊआइमा से बदमाशों ने शुरू की थी। गजेहड़ा जगल के समीप बाइक सवार बदमाश लूट कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सराफ से लूट की घटना का जल्द खुलासा होगा। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -दीपक भूकर, एसपी, प्रतापगढ़
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें