फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: बैठक से 29 केंद्र व्यवस्थापक रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने शुक्रवार को जनपद के 166 केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बावजूद बैठक में 29 केंद्र व्यवस्थापक नदारद रहे। डीआईओएस ने यूपी बोर्ड की आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि विवादित कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में नहीं लगेगी। स्ट्रांग रूम में रखे अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के आलमारी की एक चाबी पुलिस के पास रहेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकल माफिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र पहुंचने से तीन दिन पहले से स्ट्रांग रूम चालू कर दिया जाए। स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य के कक्ष से अलग होगा। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा चालू रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि डीवीआर की रिकाॅर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की होनी अनिवार्य है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी महिला अध्यापकों द्वारा ली जाएगी। कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी परीक्षार्थी नकल सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस इत्यादि लेकर प्रवेश नहीं कर पाएं।
जीआईसी में नौ फरवरी को होगी बैठक
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि शहर के जीआईसी में नौ फरवरी को डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति की अगुवाई में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापकों की उपस्थिति को अनिवार्य किया है। डीएम शिव सहाय अवस्थी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से जुड़े निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें