फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भाजपा के पूर्व विधायक व उनके भाई को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज से भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा व उनके भाई नीरज को मोबाइल पर ह्वाट्सएप काॅल के जरिये चार जून के बाद मारने की धमकी मिली है। शिकायत के बाद पुलिस ने लोकसभा चुनाव में सपा से भाजपा में शामिल हुए विनोद दुबे समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धीरज ओझा भाजपा के पूर्व विधायक हैं। उनके भाई नीरज कुमार ओझा ने रानीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि है जामताली के रहने वाले देवर्षिदत्त मिश्र उर्फ इंपाली मिश्र ने उनके मोबाइल पर ह्वाटसएप काॅल किया। इसके बाद वाइस रिकार्डिंग भेजकर गालियां दीं।
साथ ही चार जून के पूर्व विधायक व उसे जान से मारने की धमकी मिली। उसी समय कुछ देर बाद फिर जामताली के ही वरुण ने फोन कर कहा कि वह जनपद स्तरीय माफिया विनोद दुबे का दाहिना हाथ है। विनोद भैया चार जून के बाद उनके घर में घुसकर मारेंगे। बाद में पता चला कि दिलीपपुर के बिंदागंज के रहने वाले विनोद दुबे का धमकी के पीछे हाथ है। इस धमकी से परिवार के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा से भाजपा में शामिल होकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसभा कराने वाले विनोद दुबे की अदावत पूर्व विधायक से पहले से ही चल रही है। डिप्टी सीएम का मंच साझा करने के दौरान दोनों के समर्थकों की नारेबाजी ने भाजपा नेताओं को असहज कर दिया था।
सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाइस रिकार्डिंग के साथ ही मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि हकीकत का पता चल सके। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें