फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गालीगलौज व मारपीट करने पर मोबाइल कारीगर की साथियों ने की थी हत्या, चार गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पार्टी के दौरान गाली देते हुए मारपीट करने से नाराज साथियों ने मोबाइल कारीगर सत्यजीत उर्फ बड़ेलाल ओझा की गला दबाकर हत्या की थी। शव को बकुलाही नदी में दफना दिया। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियाें की खोजबीन की जा रही है। तनाव को देखते हुए मादूपुर व सकरौली में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मादूपुर निवासी सत्यजीत उर्फ बड़ेलाल ओझा गांव के ही दुर्गेश शुक्ल की मोहनगंज स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था। 27 मई की रात वह अचानक गायब हो गया। खोजबीन के दौरान उसका कोई सुराग नहीं लगा। जबकि दुर्गेश शुक्ल के कपड़ों पर खून के छींटे मिले। सत्यजीत के परिजन उस पर संदेह जताते हुए अगवाकर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसके बाद भी पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से सच नहीं उगलवा सकी।
बुधवार को सत्यजीत के माता-पिता ने अफसरों से गुहार लगाई। अफसरों की नाराजगी के बाद कोतवाली देहात की पुलिस खोजबीन में जुट गई। सकरौली के प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू को उठाते ही सत्यजीत का शव पूरे नियादर में बकुलाही नदी पुल के नीचे से बरामद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए मृतक के दुकान मालिक मादूपुर निवासी दुर्गेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, सकरौली भाटन का पुरवा के प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू और अनिल कुमार ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। जहां देर रात अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि मृतक के साथ चारों भुआलपुर डोमीपुर तालाब के किनारे बाग में शराब पीने गए। यहां सत्यजीत उर्फ बड़ेलाल सभी को गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद उन लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल कुमार अपनी बोलेरो ले आया। जिससे बड़ेलाल के शव को लेकर सभी बकुलाही नदी पहुंचे। वहां उसके शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद में बाग के पास आकर लूट की सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि अभी मुकदमे की विवेचना चल रही है। जो भी घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें