फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक बृजेश सौरभ को मिली इंटरनेशनल काल से धमकी
विज्ञापन

फेसबुक पर पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, कोतवाली में दी तहरीर
प्रतापगढ़। भाजपा नेता व पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ को इंटरनेशनल काल से धमकी मिली। इसके पहले भी उन्हें फेसबुक पर धमकियां व अपशब्द बोले जा चुके हैं। मामले की शिकायत पूर्व विधायक ने कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि शुक्रवार की सुबह उनके मोबाइल पर इंटरनेशनल काल आई। काल रिसीव करते ही सामने वाला अंग्रेजी में अपशब्दों की बौछार करने लगा। तीन बार अपशब्द कहते हुए धमकी देकर फोन कट कर दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें पहले भी फेसबुक पर धमकी मिल चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। शहर से लेकर अंतू स्थित पैतृक मकान तक उनका अज्ञात लोग पीछा भी कर चुके हैं। जबकि उनकी छवि कट्टर हिन्दू नेता के रूप में है। इससे एक वर्ग के अपराधियों के वह निशाने पर हैं। उनके साथ किसी भी दिन अप्रिय वारदात हो सकती है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन सर्विलांस टीम कर रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें