फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सवा करोड़ पर झाड़ू फेरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर सवा करोड़ पर झाड़ू फेरने की तैयारी
विज्ञापन

फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव के नाम पर प्रधानों के खाते में स्वास्थ्य विभाग ने भेजा दस-दस हजार
प्रतापगढ़। स्वास्थ्य विभाग फिर सवा करोड़ रुपये पर झाड़ू फेरने की तैयारी में जुटा है। जनपद के 1255 ग्राम प्रधानों के खाते में दस-दस हजार रुपये का बजट स्वास्थ्य विभाग ने भेज दिया है। इस बजट से ग्राम प्रधानों को गांवों में सफाई उपकरण और दवा का छिड़काव कराने के लिए मशीन के साथ ब्लीचिंग पाउडर समेत संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए दवाएं खरीदना होगा।
जिले के 1255 गांव के लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाने के नाम पर फिर सवा करोड़ रुपये पर झाडू लगाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। दरअसल शासन के आदेश पर सीएमओ ने ग्राम प्रधान और आशा बहुओं के संयुक्त खाते में दस-दस हजार रुपये का बजट भेजा है। इस धनराशि से साफ सफाई कराने के साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए दवा का छिड़काव कराने का आदेश दिया है। ग्राम प्रधान और एएनएम चुप्पी साधे बैठे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बजट को हजम करने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग संग प्रधान जुट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर गौर करें तो शासन ने इस बार फिर जिले के 1255 ग्राम प्रधान और एएनएम के संयुक्त खाते में दस-दस हजार रुपये भेजा है। इस धनराशि से दीपावली के पहले झाडू खरीदने के साथ गांवों में सफाई कराने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने को कहा गया है। इतना ही नहीं इसी धनराशि से फागिंग कराना भी होगा। मगर अभी तक ऐसा किया नहीं गया। फर्जी बिल तैयार कर बजट चट करने की योजना को स्वास्थ्य विभाग भी जान रहा है।
विज्ञापन

सफाई करते हैं सफाई कर्मचारी, नाम कमाते हैं प्रधान
गांवों की साफ- सफाई की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गई है। ग्राम प्रधान उनसे सफाई भी कराते हैं। कुछ प्रधान ऐसे हैं जो दवा का छिड़काव कराते हैं और उपकरण खरीदकर रखते हैं।
विज्ञापन

बजट हजम करने वाले प्रधान, एएनएम व आशाबहुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए संयुक्त खाते में बजट भेजा जा रहा है। प्रधान और आशाबहुओं की जिम्मेदारी होगी कि वे गांव में साफ- सफाई कराने के साथ दवा का छिड़काव कराएं। खरीदे गए सामान का बिल भी स्वास्थ्य विभाग में जमा करें।
-डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें