फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के लिए परेशान हैं हजारों परीक्षार्थी

Tue, 10 Mar 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अवध विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक की परीक्षा शुरू होने में दो दिन का शेष है। प्रवेश पत्र कॉलेजों में नहीं पहुंचने से हजारों छात्र और छात्राएं परेशान हैं। इंटरनेट पर भी प्रवेश पत्र अब तक नहीं आ सका। ऐसे में उनकी समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले में संचालित तमाम कॉलेज अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं। इन कॉलेजों में स्नातक परीक्षाओं के लिए 12 मार्च की तारीख घोषित हो चुकी है। अब तक कॉलेजों में प्रवेश पत्र नहीं पहुंचा। प्रवेश पत्र के लिए परीक्षार्थी कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं। विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र न आने का दुखड़ा सुना कॉलेज प्रशासन पिंड छुड़ा रहे हैं। कुछ कॉलेज तो उन्हें नेट से प्रवेश पत्र निकालने की सलाह दे रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि विश्वविद्यालय के नेट पर भी प्रवेश पत्र अब तक जारी नहीं हैं।

ऐसे में एमडीपीजी के स्नातक छात्र राजेश सिंह, प्रदीप मोदनवाल, कुलदीप मिश्र, श्रेया ज्योतिषी, प्रिया मिश्र, अनुराग केसरवानी आदि का कहना है कि नेट पर प्रवेश पत्र निकालने की बात सिर्फ हवा में की जा रही है। इन परीक्षार्थियों का दावा है कि कॉलेज प्रशासन छात्र और छात्राओं से झूठ बोल रहा। एमडीपीजी कॉलेज में सोमवार को सैकड़ों छात्र प्रवेश पत्र के लिए भटकते रहे। लाइब्रेरी से नोड्यूज फार्म उनसे भरवाया जा रहा है पर किसी को ये नहीं पता कि उनका प्रवेश पत्र कब मिलेगा। अकेले एमडीपीजी में स्नातक के करीब साढ़े आठ हजार छात्र व छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी हजारों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। समय से उन्हें प्रवेश पत्र न मिला तो परीक्षा के दिन कॉलेजों में हंगामा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं जन सूचना अधिकारी एमडीपीजी डॉ. सीएन पांडेय का कहना है कि बारह मार्च को होने वाली परीक्षा के पूर्व छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षार्थी सुविधानुसार नेट से प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं। हड़बड़ाने के बजाय वे धैर्य के साथ नेट पर प्रवेश पत्र देखें मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें