फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गबन करने वालों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सीएम से होगी शिकायत

Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाने में पेट्रोल पंप से लाखों रुपये गबन करने वालों पर दर्ज मुकदमे के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। ऐसे में अब पेट्रोल पंप संचालिका सुष्मिता पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। उन्होंने कहा है कि यदि गबन करने वालों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगीं।
विज्ञापन







नहीं मिले निलंबित कोतवाल, करीबियों पर मंडरा रहा खतरा
निलंबित पूर्व शहर कोतवाल जयचंद भारती की तलाश में पुलिस की टीम लगातार मिर्जापुर से लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि वे पुलिस टीम के हाथ नहीं लग रहे हैं। कोतवाली स्थित आवास में हिस्ट्रीशीटर मस्सन से रुपये का पैकेट लेने के मामले में आईजी प्रयागराज के आदेश पर नगर कोतवाल नीरज यादव ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों का कहना है कि आईजी के निर्देश पर मस्सन व निलंबित कोतवाल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज की नए सिरे से जांच होगी। ऐसे में निलंबित कोतवाल के करीबी पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें