विहारेश्वरनाथ धाम जलाभिषेक को निकले श्रद्धालुओं संग निकली कलात्मक झांकी। संवाद
बिहारेश्वर नाथ धाम में बुधवार को कांवडियां संघ बिहार के नेतृत्व में महाजलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार, छेंवगा, लोसनापुर, बूढेपुर, अवतारपुर, कोलई का पुरवा, लोदीपुर, झंडापुर, कर्माजीत पट्टी, देवरपट्टी, टेकीपट्टी समेत तीन दर्ज से अधिक गांवों के हजाराें की तादात में शिवभक्त शृंग्वेरपुर घाट पहुंचे। जहां पर स्नान व पूजन अर्चन करके मां गंगा का जल भरकर डीजे धुन पर नाचते थिरकते हुए बिहारेश्वरनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का लालगोपालगंज, सुनियांवा, हरबसपुर नहर, शकरदहा मोड़ व बिहार बाजार समेत कई जगहों पर स्वागत किया। इस दौरान प्रयागराज के कलाकारों ने शिव भजन व शिव तांडव नृत्य किया। हरबसपुर से बिहार बाजार में कांवड़ियों का जुलूस पहुंचने में एक घंटे लग गया।
शिवभक्तों की ओर से प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर कांवड़ यात्रा के आयोजक राजेश साहू, राजू केशरवानी, आशीष केशरवानी, कमलेश, हर्ष, उमेश, सुरेश और धर्मेंद्र व्यवस्था में लगे रहे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीओ सदर करिश्मा गुप्ता, थानाध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार चार थानों की पुलिस व पीएसी के साथ डटे रहे।
विहारेश्वरनाथ धाम जलाभिषेक को निकले श्रद्धालुओं संग निकली कलात्मक झांकी। संवाद