फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चोरों ने नकदी समेत कीमती सामान किया पार, तहरीर

Fri, 28 Jul 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। कोतवाली इलाके के कंजा गांव में खाली पड़े मकान के पिछवाड़े से घुसे चोरों ने चार हजार रुपए नगदी समेत कीमती सामान चुरा लिया। अगले दिन वापसी पर घटना की जानकारी होने पर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई। कंजा निवासी शबाना पत्नी शकील ने तहरीर देकर बताया, बीते 27 जुलाई को मोहर्रम देखने के लिए सुवंसा बाजार गई थीं। लौटने पर घर का सामान इधर-उधर फेंका था, अलमारी भी खुली थी।
विज्ञापन



महिला के अनुसार दो दिन पूर्व उसने अपने बचत खाते से चार हजार रुपए भी निकाले थे। जो पासबुक में रखे हुए थे। पीड़िता के अनुसार पैसे के साथ घरेलू कीमती सामान भी चोरी गए हैं। महिला ने पड़ोस के ही दो युवकों पर शक जाहिर किया है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया, तहरीर मिली है, जांच के पश्चात कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें