दीवानी न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिए अधिवक्ता का स्क्रीनिग टेस्ट करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
कचहरी में प्रवेश करने वाले वकीलों की बुधवार को थर्मल स्क्रीनिंग हुई। मंगलवार को जांच के कोई इंतजाम नहीं होने पर न्यायिक अधिकारियों की सख्ती के चलते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे और दोनों प्रवेश द्वार पर खड़े होकर आने -जाने वालों की स्क्रीनिंग करते रहे।
बुधवार को दीवानी न्यायालय में मेटल डिटेक्टर मशीन से गुजरने के लिए वकीलों को बाध्य किया जा रहा था। उसका कारण यह था कि इसी स्थान पर स्वास्थ्य विभाग थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा था।
पीडब्ल्यूडी गेट और मुख्य द्वार से प्रवेश करने वाले सभी वकीलों की स्क्रीनिंग होती रही। हालांकि पहला दिन होने के कारण अधिकांश वकीलों ने अपनी शंका का निवारण करने के लिए भी स्क्रीनिंग कराई। हालांकि कलेक्ट्रेट में इस तरह के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।