फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सहजीपुर रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, बनेगा आरओबी

विज्ञापन
सहजीपुर रेलवे क्रासिंग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर सहजीपुर गाव के पास रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। मार्च तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

सहजीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के कारण अधिकांश समय रेलवे फाटक बंद रहता है। जिस कारण जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार रात क्रॉसिंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर ट्रैक पर चली गई थी। इससे करीब एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। क्रॉसिंग पर आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। नॉर्दन रेलवे के आईओडब्ल्यू शिवमूर्ति ने बताया कि सहजीपुर फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज प्रस्तावित है। 40 लाख की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा। मार्च 2026 तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें