फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हर वार्ड में होंगे पार्क, बच्चे कर सकेंगे मौज-मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को खेलकूद, मौज-मस्ती करने के लिए घर से दूर किसी दूसरे वार्ड के पार्क या खेल मैदान में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब नगरपालिका के हर वार्ड में पार्क बनाने की तैयारी है। नगरपालिका की टीम पार्कों के निर्माण के लिए सर्वे कर रही है। खाली पड़ी सरकारी जमीनों की स्थिति जांच रही है ताकि पार्क विकसित किए जा सकें। पार्कों के निर्माण पर करीब 12 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर में 25 वार्ड हैं। करीब छह साल पहले शहर का विस्तारीकरण हुआ था। बराछा, पूरे केशवराय, जिरियामऊ, जहरगो, पूरे ईश्वरनाथ का पुरवा सहित एक दर्जन से अधिक गांव भी शहर में शामिल किए गए। इससे आबादी एक से बढ़कर 1.25 लाख हो गई।
अब पार्कों को विकसित करने के लिए सभी वार्डों का जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे किया जा रहा है। इसमें मकान, दुकान, सड़क, बिजली के खंभे, पानी की पाइपलाइन, पार्क और खाली पड़ी जमीनों की जानकारी की जा रही है। नवंबर में इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन की खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाए जाएंगे। इससे बच्चों को वार्ड में ही खेलने-कूदने और मौज-मस्ती की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
पार्क में रहेंगी ये सुविधाएं

- साधारण झूला, सी-सॉ, फिसल पट्टी, उछलकूद करने वाला होगा जाल पैड और, ओपन जिम
वर्जन-
सर्वे का कार्य चल रहा है। वार्डों में पार्क की सुविधा देने की तैयारी है। नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट आएगी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। - राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें