फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अध्यक्ष पद पर पांच और महामंत्री पर सात उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में नाम वापसी के दिन शुक्रवार को सह मंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार कोरी ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी का समय बीतने पर सह मंत्री पद पर अभिषेक शुक्ला, आय व्यय निरीक्षक पद पर आशुतोष दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर हरि नारायण पांडेय एवं प्रचार मंत्री अतुल कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन

निर्वाचन की घोषणा मतदान के दिन होगी। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी पद पर भी सलमान खान, नवनीत पांडेय, दुर्गेशमणि तिवारी, सुमित त्रिपाठी तथा अतुल तिवारी के नामांकन पत्र पद के सापेक्ष होने पर सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
समिति के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार तिवारी महेश, राजेशचंद्र तिवारी, राममोहन सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय व संदीप कुमार सिंह के बीच मुकाबला होगा। जबकि महामंत्री पद पर अरविंद कुमार पांडेय तपन, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पाल, लाल स्नेहांश प्रताप सिंह अंकित, शिवरंजन यादव, संतोष कुमार सरोज व हरिश्चंद्र पांडेय के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अबरार अहमद खान, अंबुज कुमार पांडेय, नीलेश बहादुर सिंह निर्भय, शैलेेंद्र कुमार चतुर्वेदी के बीच लड़ाई होगी। उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार तिवारी व राजेश कुमार द्विवेदी के बीच आमने सामने मुकाबला होगा।
चुनाव समिति ने शुक्रवार को आचार संहिता भी प्रभावी करने की घोषणा किया। इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, महामंत्री विकास मिश्र, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, शिवाकांत उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें