फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक साथ तीन अर्थी उठने पर मची चीत्कार

Fri, 19 Apr 2024 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमेठी के दुर्गागंज चौराहे पर सड़क हादसे में मृतकों के घर अंतू में बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
एक साथ तीन अर्थी उठने पर मची चीख-पुकार
विज्ञापन

- सड़क हादसे में मृत चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत तीन लोगों का प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो- 19 से 22
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के डंडवा गांव में एक साथ तीन अर्थी उठने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। शवों से लिपटकर परिजन रोते रहे। इसके बाद प्रयागराज आकर परिजनों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट व उनके चाचा और भतीजे का अंतिम संस्कार किया।
नगर पंचायत अंतू के डंडवा निवासी जितेंद्र वर्मा (32) मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। बीते रविवार को वह मुंबई से घर आए थे। बुधवार की सुबह अपने चाचा बाबूलाल वर्मा (65) और उनके नाती सचिन (20), शिव शंकर (25) और बहू लालती देवी (45) के साथ बोलेरो से सुल्तानपुर जिले के पूरे पीतांबर स्थित एक धार्मिक स्थान पर दर्शन करने गए थे। अंतू क्षेत्र के चतुरपुर निवासी आशीष यादव बोलेरो चला रहा था। देर करीब 11 बजे घर लौटते समय अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से बोलेरो पलट कर सड़क किनारे पहुंच गई। पीपरपुर थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा। बृहस्पतिवार की भोर में करीब 4.30 बजे बाबूलाल वर्मा, जितेंद्र वर्मा और सचिन वर्मा की मौत हो गई। घायल लालती देवी, शिव शंकर और चालक आशीष का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदार घर न ले जाकर रामपुर उमरी गांव ले गए। शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए परिजन प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी हुई बेसुध
चार्टर्ड अकाउंटेंट जितेंद्र वर्मा की पत्नी भारती देवी पति का शव देखकर बेसुध हो गई। किसी तरह होश में आने के बाद फिर से पति का चेहरा देखने के लिए शव की तरफ भागने लगी और फिर बेसुध हो गई। भारती की हालत देख जुटी महिलाएं भी रोने लगी। संवाद

अमेठी के दुर्गागंज चौराहे पर सड़क हादसे में मृतकों के घर अंतू में बिलखते परिजन। संवाद

अमेठी के दुर्गागंज चौराहे पर सड़क हादसे में मृतकों के घर अंतू में बिलखते परिजन। संवाद

अमेठी के दुर्गागंज चौराहे पर सड़क हादसे में मृतकों के घर अंतू में बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें