फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डूबेगा शहर

Sat, 27 Jun 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कई दिनों से आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल मानसून के आगमन की खबर दे रहे रहे हैं। फिर भी नालियों व नालों की सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन खामोश है। 25 वार्ड वाले इस शहर में जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त है। मामूली बारिश में ही शहर के तमाम मोहल्लों व गलियों में पानी भर जाता है। बारिश में हर बार जिम्मेदार लोगों को यही कहकर अफसर शांत करा देते हैं कि अगले वर्ष जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था करा दी जाएगी। बारिश के साथ वक्त बीत जाता है और कुछ नहीं होता।
विज्ञापन


यहां नाली से लेकर नालों तक की स्थिति बेहद खराब है। नाली और नालों पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। कागज पर इसकी सफाई पर चाहे जितना पैसा खर्च किया जा रहा हो पर जमीनी तस्वीर बदतर है। बारिश में नगर के सिप्तैन रोड, सिनेमा रोड, विवेक नगर, दहिलामऊ दर्जियाना टोला, नया माल गोदाम रोड पानी से डूब जाते हैं। सड़कों पर जलभराव से लोगों के घरों व दुकानों में भी पानी भर जाता है। भंगवाचुंगी से जोगापुर तक भी रोड किनारे बने नाले की सफाई न होने से इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर भी जबदस्त जलभराव हो जाता है।

विकास भवन रोड, सीएमओ आवास के सामने भी घुटने भर पानी लगता है। शहर में जलनिकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दुश्वार हो जाता है। बारिश में जब समस्या आती है तब लोग जलनिकासी को लेकर हंगामा शुरू करते हैं। इस बार भी कमोवेश बीते वर्षों की तरह ही हालात हैं। नाले जाम हैं। नालियां चोक पड़ी हैं। ऐसे में बारिश के बाद जलभराव की समस्या तय है।  वहीं बारिश में कचहरी परिसर और कलक्ट्रेट में भी पानी भर जाता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों अधिवक्ता और वादकारियों के साथ अधिकारियों का भी उठना-बैठना होता है। बारिश में यहां पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


हर साल शहर के सबसे बड़े व्यापारिक इलाके पंजाबी मार्केट और आसपास के क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क किनारे बनी दुकानों में पानी घुस जाता है। व्यापारी वर्षों से इस समस्या का सामना करते आ रहे हैं। कारण यह है कि दुकानें पुरानी हैं और सड़क को नए सिरे से ऊंचाकर निर्माण करा दिया गया। बारिश में सड़क का पानी दुकानों की तरफ चला जाता है। नालियां सही नहीं हैं। व्यापारियों को नुकसान सहना पड़ता है। हर वर्ष बारिश में व्यापारी समस्या को झेलते हैं, फिर भी वह समय रहते नालियों की समुचित सफाई जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर खामोश बैठे हैं। बारिश होगी तो फिर उन्हें इस समस्या का सामना करना ही पड़ेगा।

वार्डों में सफाई का काम चल रहा है। सीवर लाइन की ज्वाइंटर की सफाई के लिए इलाहाबाद से मशीन हायर की गई है। भंगवाचुंगी से जोगापुर के बीच नाले का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार को जल्द निर्माण पूरा करने के लिए नोटिस दिया गया है। सफाई कराने की रणनीति पालिका ने बना ली है। जल्द ही नालों की सफाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

अवधेश कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें