फोन से बात करने से मना करने से नाराज युवती ने दांदूपुर स्टेशन के आउटर पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदने का प्रयास किया। इस बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
फतनुपर थाना क्षेत्र के बासी गांव की रहने वाली युवती बुधवार को घर के पास मोबाइल फोन से किसी से बात कर रही थी। इस पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर वह दांदूपुर स्टेशन के पास पहुंच गई। शाम को बनारस की तरफ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
बाइक की टक्क र से दो युवक घायल
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला में बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागीपुर तेजगढ़ गांव निवासी आकाश दूबे अपने साथी विवेक सरोज के साथ बाइक से किठावर बाजार जा रहा था।
रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने उसे सामने से टक्कर मार दी।