फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 के पार, लू के थपड़ों ने निकाला दम 

Thu, 09 May 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : SELF
विज्ञापन

मई माह में गर्मी अपने रौ में आ गई है। लू के थपड़ों से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिनभर गर्मी का कहर जारी रहा। लू के थपेड़ों के बीच आसमान से आग बरस रही थी। न घर में सुकून था न ही बाहर। पंखे व कूलर फेल हो गए थे।

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान उछलकर 44.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मई माह में पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में पैठ मजबूत कर ली है। यही वजह है कि सुबह से ही गर्मी का कहर शुरू हो जा रहा है। सूर्य की किरणें सुबह से ही बदन झुलसाना शुरू कर देती हैं। बुधवार को सुबह 8 बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। इस बीच पश्चिमी हवाएं भी रफ्तार भरने लगीं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद लू चलने लगी। इससे घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बसअड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। सडक़ से गुजर रहे राहगीर लू व धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव व दुकानों पर रुकते रहे।

गर्मी इतनी प्रचंड थी कि न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। घरों में रहना मुश्किल हो रहा था। बाहर लू का कहर था। लोग पसीने से बेहाल दिखे। तपिश व गर्मी से हर तरफ हाहाकार मचा था। यही हाल ग्रामीणांचल का भी रहा। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 44.3 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें