The young man went to bathe drowned in the Bakulahi River, died
- फोटो : PRATAPGARH
नदी में नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोग जुटे और किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर देवरपटटी गांव निवासी चंदन यादव (22) पुत्र राजेश यादव अपनी मां के साथ बिहार बाजार स्थित अपने घर मां के साथ गया था। घर पर मां को छोड़कर वह बाजार के बगल ही बकुलाही नदी में नहाने चला गया। इस दौरान उसकी मां भी पीछे-पीछे गई।
नदी में नहाते समय व गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। उसको डूबता देख उसकी मां सहित अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।उसे नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर बाघराय पुलिस भी मौके पर पहुंची। बातचीत के दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा करके शव पुलिस को सौंप दिया।
परिजन शव को घर ले गए। मृतक का पिता राजेश व बडा भाई गोलू नागपुर शहर में हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।