फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर कांबिंग, न फुटप्रिंट मिले, न तेंदुए की लोकेशन 

Wed, 10 Jun 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की रात प्रतापगढ़ सिटी के नरवा में दिखे तेंदुए की खोजबीन में वन विभाग की टीम बुधवार को दिनभर कांबिंग करती रही। टेऊंगा व आसपास के इलाकों में टीम सक्रिय रही, मगर न तो फुटप्रिंट मिले और न ही तेंदुए की लोकेशन। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


शहर की सीमा से सटे से प्रतापगढ़ सिटी के नरवा मोहल्ले में सोमवार की रात तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया था। नदी के किनारे स्थित मजार के पास तेंदुआ देखा गया। रास्ते से गुजर रहे पूर्व सभासद शोएब उर्फ मुन्ना ने बताया था कि तेंदुए को देखे रास्ते से गुजर रहे लोग रुक गए थे।

करीब पांच मिनट तक तेंदुआ रास्ते में ही बैठा रहा। इधर कस्बे में तेंदुए की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ टेऊंगा की ओर गया था। कस्बे के लोगों की सूचना पर डीएफओ बीरआर अहिरवार ने वन विभाग की टीम को कांबिंग करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर वन विभाग की टीम टेऊंगा व इसके आस-पास के इलाकों में कांबिंग करती रही। ग्रामीणों की बताई जगहों पर भी टीम गई। कई जगह फुटप्रिंट के लिए भी टीम ने नजर दौड़ाई। काफी मशक्कत के बाद भी वनविभाग की टीम को तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

उधर, कस्बे के लोगों में अभी भी तेंदुए का खौफ कायम है। लोग सहमे हैं। डीएफओ बीरआर अहिरवार ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस दिशा की ओर तेंदुए के जाने की बात कही थी, उन दिशाओं में कांबिंग कराई गई। तेंदुआ नहीं दिखा। तेंदुए की लोकेशन भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें